A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

गैंगरेप के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार।

अयोध्या
जिले

में गैंगरेप का आरोपी सपा नेता गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि एक नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया। इस दौरान वीडियो बनाए गए और इसे वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता को चुप करा दिया गया। लेकिन, जब पीड़िता गर्भवती हो गई। तब उसने पूरी बात घर वालों को बता दी।मामले में सोमवार को पीड़िता के घर वाले थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देते हुए दो लोगों को नामजद किया। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद FIR दर्ज की। वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि पुलिस ने नामजद सपा नेता मोईद खान व उसके नौकर राजू को कस्टडी में लिया। पूछताछ कर रही।सपा नेता व उसके नौकर पर लगा है गैंगरेप करने व वीडियो बनाने का आरोप लगा है।दरअसल पूरा मामला पूराकलंदर क्षेत्र एक गांव का है। यहां बेकरी में नौकरी देने के नाम पर 16 साल की किशोरी को झांसे में लिया गया। इसके बाद उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। मामले में राजू (20) और मोईद खान (62) को नामजद किया गया।आरोप है कि मोईद खान ने अपने नौकर राजू के साथ मिलकर किशोरी के साथ गलत काम किया। इस दौरान राजू ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद राजू ने किशोरी के साथ रेप किया और उसे धमकाने लगा। मोईद खान खुद को भदरसा का नगर अध्यक्ष बताता है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!