उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरराम मंदिर अयोध्या

मुकेश कुमार के सौजन्य से 2 स्पेशल कक्ष का निर्माण।

मुकेश कुमार के सौजन्य से 2 स्पेशल कक्ष का निर्माण।

पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के आजीवन ट्रस्टी मेंबर मुकेश कुमार ने रचा इतिहास

— 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग आयोग से शिक्षालय निर्माण।
— मुकेश कुमार के सौजन्य से 2 स्पेशल कक्ष का निर्माण।
— स्पेशल सैनिक कक्ष की व्यवस्था।

परमशक्ति धाम, अयोध्या। सतत, सकारात्मक, सक्रिय, सहयोगात्मक, संगठनात्मक कार्य से जीवन में कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना बहुत ही आसान होता है जिसे सिद्ध किया है उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी मुकेश कुमार ने।
उपरोक्त के संदर्भ में पीडब्ल्यूएस प्रमुख व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी व भारतीय सेना से सेवानिवृत्त वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश कुमार राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं तथा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के आजीवन ट्रस्टी मेंबर, राष्ट्रीय टीम में स्थाई कैडर प्राप्त सदस्य एवं संचालन समिति के सदस्य भी हैं। मुकेश कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में स्पेशल उत्तराखंड कक्ष के निर्माण की व्यवस्था बनाने के बाद अपने सतत, सकारात्मक, सक्रिय सहयोगात्मक, संघटनात्मक कार्य से दूसरे स्पेशल कक्ष मुकेश सैनिक कक्ष के निर्माण की व्यवस्था बना चुके हैं। इस तरह मुकेश कुमार व उनके सहयोगियों के माध्यम से पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में 2 स्पेशल कक्ष के निर्माण की व्यवस्था हुई है। इस दौरान मुकेश कुमार ने 160 से अधिक साथियों को अपने अभियान में जोड़कर भारत वर्ष की सबसे बड़ी व्यक्तिगत टीम भी बनाया है। ऐसा करने वाले मुकेश कुमार इस व्यवस्था के प्रथम विशिष्ट व्यक्तित्वधारी साथी हैं।
बता दें कि मुकेश कुमार के साथ उनके माता-पिता, उनकी पत्नी और बच्चे भी इस व्यवस्था के अभिन्न अंग हैं तथा मुकेश कुमार अपने पूरे परिवार सहित अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड से भी सम्मानित किए गए हैं।IMG 20240730 WA0562

Back to top button
error: Content is protected !!