
आगरा। तहसील खेरागढ़ क्षेत्र में प्रशासन की मिलीभगत से जमकर हो रहा खनन। उटगंन नदी किनारे बसे गांव पहाड़ी में लगातार मिट्टी खनन का कारोबार तेजी हो रहा है,जिसमें पूर्व में कई बार पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही भी की थी।

लेकिन आज कल कुछ समय से मिट्टी खनन का खेल दिन दहाड़े हो रहा है लेकिन तहसील प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा। गांव पहाड़ी में जेसीबी मशीन द्वारा करीब तीन दर्जन टेक्टरों से की जा रही खनन की शिकायत उपजिलाधिकारी संदीप यादव से की तो वह आग बबूला हो गए बोले आपका कोई व्यक्तिगत नुकसान हो रहा है जो आप फोन कर रहे हो। शिकायत के बाद भी देर रात तक अबैध खनन का खेल चलता रहा। शिकायत करने वाले लोगों ने बताया कि जबसे उपजिलाधिकारी संदीप यादव आये हैं जबसे कई बार शिकायत की है लेकिन खनन का खेल जोर पकड़ रहा है। आखिर किसके दम पर हो रहा अबैध खनन का काम। सूत्रों की मानें तो तहसील प्रशासन की खनन माफियाओं से मिलीभगत से खनन का कारोबार फल फूल रहा है।








