

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
कांठ तहसील क्षेत्र में खादर के इलाके से होकर गुजर रही रामगंगा नदी में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक कौन था और कहां का रहने वाला है इसकी पहचान नहीं हो पाई है।

कांठ थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर में खेतों पर कृषि कार्य करने के लिए जा रहे कुछ ग्रामीणों ने एक युवक के शव को यहां से होकर पड़ा देखा तो वह हैरान रह गए। ग्रामीणों ने इस बारे में गांव के चौकीदार राम सिंह को बताया जिस पर चौकीदार के द्वारा कांठ थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव दरियापुर में रामगंगा तट पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से नदी में पड़े युवक के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए शव की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया, लेकिन मौके कोई भी सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव कहीं दूसरी जगह से बह कर यहां आया है, वह काफी बुरी स्थिति में था, जिस कारण मृतक कौन है इसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की शिनाख्त करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ






