A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

कांठ विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा में उठाया मुरादाबाद की बस्तियों को हटाने का मुद्दा

IMG 20240730 231119
कांठ के सपा विधायक यूपी विधानसभा में मुद्दा।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)

25 कांठ विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी विधायक/सपा राष्ट्रीय सचिव/पूर्व केबिनेट मंत्री व विधानसभा मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने उत्तर प्रदेश की विधानसभा में सत्र के दौरान मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा मुरादाबाद के वारसी नगर, नवाबपुरा, लालबाग, चक्कर की मिलक, जामा मस्जिद आदि इलाके में बसे लोगों को नोटिस देकर उनके घरों को अवैध बताने का विरोध किया है।

उन्होंने मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां पर पिछले 50-60 सालों से लोग रह रहे हैं, उनके पास रजिस्ट्री है। बिजली के बिल हैं तथा लोगों के द्वारा हाउस टैक्स भी जमा किया जाता है। नगर निगम द्वारा यहां सड़कें बनाई गई हैं। विद्युत विभाग द्वारा बिजली की व्यवस्था की गई है तथा कमर्शियल बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं। यहां पर आंगनबाड़ी केन्द्र हैं, मंदिर व मस्जिद बने हुए हैं। विधायक ने कहा कि और तो और 100 साल पहले सरकार द्वारा दी गई चर्च लैंड को भी चिन्हित कर खाली करने के लिए कहा जा रहा है।

विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा में गरीबों की आवाज बनते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार लोगों को आवास देने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ लोगों के आवास को उजाड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि गरीब लोगों के आवासों को न तोड़ा जाए तथा उनके पुनर्वास की व्यवस्था कराई जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!