नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एन्टी करप्शन,इंडिया(राष्ट्रीय मानव अधिकार एवम भ्रष्टाचार निवारण,भारत) की वाराणसी इकाई ने श्रावण मास के चतुर्थ मंगलवार को दुर्गाकुण्ड स्थित वृद्धाश्रम जाकर प्रत्येक माताओं से बारी-बारी भेंट किया,माताओं का स्वास्थ्य देखा ततपश्चात माताओं से श्रीस्टाचार मुलाकात कर आर्शीवाद लिया।इस पर माताओं ने नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एन्टी करप्शन,इंडिया (राष्ट्रीय मानव अधिकार एवम भ्रष्टाचार निवारण,भारत) की वाराणसी इकाई का तहे दिल से धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में मौजूद युवा प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह, मण्डल अध्यक्ष बबिता देवी, मण्डल महासचिव ब्रजेन्द्र नन्दन,जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार,वरिष्ठ सदस्य राम बच्चन राम,भाजपा आई टी सेल संयोजक अभय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एन्टी करप्शन, इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट श्री महेश मीणा एवम कार्यकारिणी ने सभी का धन्यवाद दिया।