हरदोईA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

हरदोई में विवाद के बाद पति ने पत्नी की काटी नाक, रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने मायके जाना चाहती थी,

हरदोई में विवाद के बाद पति ने पत्नी की काटी नाक, रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने मायके जाना चाहती थी,

हरदोई। कोतवाली देहात इलाके में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की नाक काट ली। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां से उसको गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बताया गया मायके जाने को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर युवती अपने भाई को राखी बांधने मायके जाना चाहती थी जिसका विरोध उसका पति कर रहा था।�

बताते चलें कि कोतवाली देहात क्षेत्र के बनियानी पुरवा के रहने वाले राहुल का अपनी पत्नी अनीता के साथ वाद विवाद हो गया। बात बढ़ते बढ़ते इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दरअसल अनीता चाहती थी कि सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व है ऐसे में वह अपने भाई को राखी बांधने के लिए अपने मायके बेहटागोकुल जाए, लेकिन राहुल ऐसा नहीं चाहता था। लिहाजा दोनों के बीच वाद विवाद शुरू हुआ। इस बीच राहुल ने अपनी पत्नी अनीता की नाक काट ली। देखते ही देखते वह खून से लथपथ हो गई। चीख पुकार सुनकर उसके देवर आदि ने 25 वर्षीय अनीता को गंभीर हालत में हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!