A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

भारत बंद के संबंध में जिला कलेक्टर ने की प्रेस वार्ता

जिला कलेक्टर ने आमजन से की शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

1724170028881

सीकर. जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में 21 अगस्त 2024 को देशव्यापी भारत बंद के संबंध में प्रेस-वार्ता कर आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जिला कलेक्टर चौधरी ने विभिन्न संगठनों द्वारा भारत बंद के संबंध में प्रेस-वार्ता आयोजित कर विभिन्न संगठनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की तथा आमजन से भी शांति बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवा संयम रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह एवं भ्रांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि सीकर शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा बुधवार को जाट बाजार से प्रदर्शन शुरू कर कलेक्ट्रेट में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। उन्होंने कहा की सभी संगठन शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगे रखें तथा इस दौरान कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वालों एवं किसी भी तरह की अव्यवस्था करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान सहायक निदेशक जनसंपर्क पूरणमल, एपीआरओ राकेश कुमार ढाका सहित समस्त मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!