
सीरवी समाज कोरेमुला बडेर का वार्षिक सम्मेलन 5 सितंबर को
सीरवी समाज कोरेमुला स्थित सीरवी समाज की आस्था का केन्द्र श्री आईमाता मंदिर में समाज बन्धुओं के सानिध्य में विशेष मीटिंग आयोजितकर श्री आईमाताजी के 609 वें अवतरण दिवस व दसवां वार्षिक सम्मेलन पर दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत भादवा सुदी एकम बुधवार 4 सितंबर रात्रि जागरण व भादवा सुदी बीज (दूज) गुरुवार 5 सितंबर प्रातः वेला में पूजा- अर्चना व महाप्रसादी कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा। संरक्षक प्रभुराम परिहारिया
अध्यक्ष कालुराम काग, सचिव डायाराम लचेटा ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की भांति समाज बन्धुओं के सानिध्य में दो दिवसीय भादवा सुदी बीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बुधवार 4 सितंबर प्रातः वेला में श्री आईमाता मंदिर को विशेष फूलों व लाइटिंग से सजाकर माई का विशेष श्रृंगारकर रात्रि 9.11बजे से जागरण आयोजित किया जाएगा। जिसमे सुरेश कुमार ईडवा एण्ड पार्टी राजस्थान आई मां के चरणों में भजनों के पुष्प अर्पित करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम 3.15 से 8.30 बजे तक (सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले को अपना नाम दिनांक 29 अगस्त 2024 तक सचिव महोदय को दिरावे। गणेश वंदना एवं आईमाता जी पुजा अर्चना श्री आईमाता जी की पूर्ण आरती गुरुवार 5 सितंबर प्रातः 9.15 बजे ज्योत प्रज्वलितकर, पुजा अर्चना, स्वागत, समाज बन्धुओं द्वारा आई मां के चरणों में श्रीफल भेंटकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना, समाज के बाल
कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रातः 10 बजे से धर्मसभा का आयोजनकर अध्यक्ष कालुराम काग की अध्यक्षता में मुख्य अतिथियों, पधारे मेहमानों का स्वागत, कोषाध्यक्ष पोकरराम पंवार द्वारा आय-व्यय का विवरण, पदाधिकारियों का सम्मान एवं अपने विचार व्यक्त करना, राजाराम गहलोत मंदिर का आय विवरण पेश किया जाएगा।सचिव डायाराम लचेटा द्वारा समाज में किये गये विकासशील कार्यो का विवरण, एवं पधारे समाज बन्धुओं व भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था मंदिर प्रांगण में रहेगी। बीज महोत्सव कार्यक्रम में पदाधिकारी व कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य पधारे भक्तों की सेवार्थ उपस्थित रहेंगे। समाज बन्धुओं से निवेदन है कि बीज महोत्सव पर अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर, समाज बन्धु सपरिवार पधारकर कार्यक्रम का लाभ लेवे। अध्यक्ष द्वारा सम्बोधन भाषण व धन्यवाद प्रस्ताव, महाआरती के पश्चात कार्यक्रम का समापन्न होगा।








