A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

सेमरा बाग में मनाया जायेगा लवकुश जन्मोत्सव

सागर । वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।कुशवाहा समाज के आराध्य देव श्री राम के पुत्र लव कुश भगवान का जन्मोत्सव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लव कुश मंदिर निर्माण हेतु घोषित दस करोड़ रुपए की राशि से निर्मित होने वाले स्थल पर मकरोनिया नगर परिषद के वार्ड क्रमांक एक सेमराबाग में मनाया जाएगा । इस अवसर पर कुशवाहा समाज के द्वारा नगर में केसरिया ध्वज लहराते हुए चल समारोह के रूप में भगवान लव कुश की विशाल शोभा यात्रा गाजे बाजे, अखाड़ों के साथ निकाली जाएगी एवं मंदिर निर्माण स्थल पर ध्वजारोहण किया जाएगा ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप लारिया , पूर्व मंत्री पंडित गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, सांसदIMG 20240824 WA0006

IMG 20240824 WA0004 लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र जैन , जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अर्जुन पटेल, कुशवाहा क्षत्रिय समाज समिति के संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट वीर सिंह कुशवाहा, कुशवाहा समाज संगठन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट के सी पटेल, महासभा के जिला अध्यक्ष पी डी पटेल, कुशवाहा क्षत्रिय समाज समिति के अध्यक्ष अशोक पटेल, गणेश मंदिर ललई टौरी कुशवाहा समाज समिति के अध्यक्ष मनोज पटेल एडवोकेट एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को एवं कुशवाहा बंधुओ को आमंत्रित किया गया है । आयोजन समिति के पदाधिकारीयों ने घर-घर जनसंपर्क के समाज जनों को आमंत्रित किया ।आयोजन समिति के अध्यक्ष बसंत कुशवाहा ने सभी कुशवाहा बंधुओ से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!