A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा रक्तदान कैम्प का आयोजन किया गया

31 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

IMG 20240829 144023

नूंह/ नितिन वर्मा: ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मरोड़ा,नूंह में किया। शिविर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मरोड़ा,नूंह के 31 विद्यार्थीयो ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
शिविर के सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र तथा रक्तदाता मेडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी मीना कुमारी ने सभी को जागरूक करते हुए बताया की रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं और ये दान अमूल्य होता है। सभी आमजन को सोचना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी को हम क्या देंगे। सभी को रक्तदान करते हुए किसी भी अनजान की जिंदगी बचाने का मौका मिलता है। सभी युवाओं को रक्तदान अपने जन्मदिन, बुजुर्गों की पुण्यतिथि, शादी की सालगिराह तथा महापुरषों की जयंती तथा शहीदी दिवस पर रक्तदान किया जा सकता है।औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मरोड़ा, नूंह के प्रिंसिपल सुधीर ने बताया कि हर वह व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष हो उसका वजन 45 किलो से अधिक, उसका ह्यूमोग्लोबिन 12.5 ग्राम हो तथा वह नियमित तौर पर दवाईयां न खाता हो वह युवा एवम व्यक्ति 90 दिनों के अंतराल तथा महिला 120 दिनों के बाद पुन रक्तदान कर सकते हैं। शिविर में शहीद हसन खां मेवाती हॉस्पिटल की मेडिकल टीम और इंचार्ज डॉक्टर सोनल रोहिल्ला, मनोज, संतराम, जिला रैड क्रॉस सोसायटी नूह के कर्मचारी नरेश कुमार,नितिन वर्मा उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!