A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

मां गंगा हम सभी के लिए जीवन दायिनी है – उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर

बनारस की झलक दिखा आज महुली गंगा घाट पर – विक्रम वीरकर

IMG 20240902 WA0060

आरा। जिला गंगा समिति भोजपुर के द्वारा महुली गंगा घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त भोजपुर विक्रम वीरकर उपस्थित रहे। उप विकास आयुक्त भोजपुर ने कहा कि मां गंगा हम सभी के लिए जीवन दायिनी है, यह आस्था और विश्वास का ही देन है की हम सभी को बनारस की झलक महुली गंगा घाट पर देखने को मिला।उन्होंने स्थानीय युवाओं और जिला गंगा समिति भोजपुर के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने कम समय में इतनी सुंदर कार्यक्रम की व्यवस्था सराहनीय है।गंगा आरती आस्था के साथ-साथ जिकोपार्जन के भी साधन है।हम सभी नियमित और संयमित तरीके से प्रतिदिन आरती करते हैं तो हजारों लोग देखने के लिए आयेगे जो रोजगार का साधन बनेगा। पूजा और आस्था के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता एवं एक विकसित विकल्प के रूप में इस घाट को एक अलग पहचान मिलेगी। इस मौके पर जिला ग्रामीण अभिकरण के डायरेक्टर मनोरंजन कुमार पांडे, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा आसमा खातून, सह परियोजना निदेशक शालिनी प्रज्ञा, जिला एवं जल स्वच्छता के समन्वयक रंजन बैठा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना अधिकारी अमित कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन आईटीसी के जिला समन्वय भीम कुमार ने किया। मैं बता दूं कि आज जो गंगा आरती की गई है वह गंगा ग्राम पंचायत के कुदारिया गांव के युवाओं के द्वारा किया गया है। इस आरती को करने में कुंदन सिंह, मुरारी तिवारी, मनीष कुमार तिवारी, राहुल सिंह, विकास सिंह, चंदन कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, कुंदन कुमार सिंह, मनु सिंह, धनु सिंह, सोनू उपाध्याय, विनय उपाध्याय सहित ग्रामीणो का सहयोग सराहनीय है।

Back to top button
error: Content is protected !!