बहराइचA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

बहराइच : भाजपा विधायक ने अपने ही गनर से ! बताया जान का खतरा

बोले जब एमएलए ही नहीं सुरक्षित तो जनता कहां रहेगी सुरक्षित

रिपोर्ट-प्रशान्त कुमार अवस्थी (संवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज महसी-बहराइच)

बहराइच/महसी –जिले के महसी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपने पूर्व गनर से अपनी जान का खतरा बताया है। उन्होंने इसकी शिकायत हरदी थाना में की। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

 

IMG 20240823 WA0116

 

महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि सिपाही आनंद राय और होमगार्ड अबुल खान उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं और कभी भी उनकी गोली मारकर हत्या की जा सकती है। विधायक की तहरीर पर थाना हरदी में 350 व 351(3) की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में विधायक ने कहा है कि मेरे पूर्व गनर के रूप में नियुक्त आनंद राय ने 28 अगस्त को हरदी थाना परिसर में मेरे खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था और गोली मारने की धमकी दी थी। वहां पर मौजूद अबुल खान भी उसकी हां में हां मिला रहा था‌|

FB IMG 1725345010920

उन्होंने कहा कि यदि थाने में ही विधायक की हत्या की साजिश रची जाएगी तो जनता कहां सुरक्षित रहेगी। उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विधायक द्वारा आरोप लगाने और हेड कांस्टेबल पर केस दर्ज करवाने को लेकर एक बार फिर मामला गर्मा गया है।

विधायक ने कहा जब एम0एल0ए0 ही नहीं सुरक्षित तो जनता कैसे रहेगी सुरक्षित सुरक्षित

Back to top button
error: Content is protected !!