
प्रसिद्ध कलाकार 19 वर्षीय श्रेयस बरामते का नागपुर मे दुखद निधन हो गया। श्रेयस जबलपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला था। श्रेयस बरामते प्रोजेरिया सिंड्रोम नामक बीमारी से ग्रसित था। नागपुर स्वास्थ्य चेकअप के लिए आते थे। सोमवार 02 सितंबर को अस्पताल जाने दौरान श्रेयस का दुखद निधन हो गया। “रियल औरो” के नाम से जाना जाने वाला श्रेयस बरामते ने एक महिने पहले ही 08 जुलाई को अपना 18 वां जन्मदिवस मनाया था। श्रेयस ने अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो मे भी भाग ले चुके है। अमिताभ बच्चन से कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर उनसे मिलने पहुंचे थे तब श्रेयस की आयु मात्र तेरह साल की थी। श्रेयस बरामते संगीत के लिए काफी प्रसिद्ध थे। श्रेयस इंडियाज गॉट टैलेंट शो मे हिस्सा ले चुके है। मध्यप्रदेश सरकार ने श्रेयस बारमते को एक दिन के लिए बाल संरक्षण आयोग का अध्यक्ष भी बनाया था। श्रेयस बारमते को विभिन्न कार्यक्रमो एवं शो मे परफॉर्मेंस के लिए भी बुलाया जाता था।






