A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहिमाचल प्रदेश

जिला किन्नौर कल्पा खण्ड के गांव बारंग में फूलयाच उखयांग मेला का महोत्सव स्थानीय लोगों ने हर्षोल्लास से मनाया

जिला किन्नौर कल्पा खण्ड के गांव बारंग में फूलयाच उखयांग मेला का महोत्सव स्थानीय लोगों ने हर्षोल्लास से मनाया हर साल सितंबर के महीने में हिमाचल प्रदेश के किन्‍नौर गांव बारंग क्षेत्र में फूलों का त्‍योहार मनाया जाता है।यहां पर उख्‍यांग और किन्‍नौर का फूलों का फुलाइच मेला बहुत प्रसिद्ध है। फूलयाच (उखयांग) मेला देवता श्री गिरिराजस जी व कल्याण देवी जी के आदेश अनुसार मंदिर में मनाया जाता है। यहां किन्नौर की सेब और अखरोट के बागानों के साथ किन्‍नौर कैलाश पर्वत बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। किन्‍नौरी गांव में फुलाइच मेले का आयोजन किया जाता है जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों का अपनी देव समाज से बहुत आस्था रखते हैं यहां के लोगों का वेशभूषा और रीति-रिवाज दुनिया में प्रसिद्ध है ।ऊंचे पर्वतों की बर्फ से ढकी चोटियां, घाटियां, झरने और देवदार के घने जंगल इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।

जिला किन्नौर से विद्या भगत नेगी की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!