A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

सीएम मंत्रिमंडल की बुलाएं बैठक, सीपी को हटाने पर करें फैसला : राज्यपाल 

कौशिक नाग-कोलकाता                                                                                                                                                    सीएम मंत्रिमंडल की बुलाएं बैठक, सीपी को हटाने पर करें फैसला : राज्यपाल                                                                             आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटना को लेकर आम लोगों की ओर से लगातार की जा रही न्याय की मांग के मद्देनजर राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तत्काल मंत्रिमंडल की आपातकालीन बैठक बुलाने और इस मुद्दे पर चर्चा करने का निर्देश दिया. राजभवन के सूत्र ने यह जानकारी दी.
बोस ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार को कोलकाता पुलिस के आयुक्त (सीपी) विनीत गोयल को बदलने की लोगों की मांग पर फैसला करना चाहिए.
सूत्र ने बताया: राज्यपाल बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लोगों द्वारा मृत महिला चिकित्सक के लिए की जा रही न्याय की मांग पर चर्चा करने के लिए मंत्रिमंडल की आपातकालीन बैठक बुलाने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि बोस ने कहा है कि सरकार जिम्मेदारी से बच नहीं सकती और राज्य में हो रही चिंताजनक घटनाओं पर चुप नहीं रह सकती. सूत्र ने कहा: राज्यपाल के अनुसार, राज्य को संविधान और कानून के शासन के तहत काम करना चाहिए. शुतुरमुर्ग जैसा रवैया काम नहीं आयेगा और राज्य को कोलकाता के पुलिस आयुक्त को हटाने की जनता की मांग पर ध्यान देना चाहिए.

WhatsApp Image 2024 09 09 at 10.30.16

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!