A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

जवाई बांध में आया 43.05 फिट पानी, 18.20 और चाहिए 

जवाई बांध में आया 43.05 फिट पानी, 18.20 और चाहिए

सोमवार को पाली में 20 एम एम तो मारवाड़ जंक्शन में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। वही जवाई बांध में पानी की आवक जारी है तथा गेज 43.05 फिट पर पहुंच गया यह 31 अगस्त को 34.50 फिट था रायपुर लुनी में बह रहे तीन जनों को बचा लिया वहीं रानी में डूबे युवक का शव 45 घंटे बाद बाहर निकाल लिया दूदोड़ के पुरोहितों की वाड़ी में से निकलने वाली नदी में 40 साल बाद पानी आया।

बगड़ी नगर निवासी कैलाश चंद्र बालोटीया पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि यह नदी सरियारी के औवरफ्लों होने से बहती हैं, जो की शिवसागर, सिचाना, ठाकुरवास होते हुए चिरपटिया ,रेवड़िया के ऊपर से होते हुए हेमलीयावास कला जाएगी। नदी के बहने पर महिलाओंने गीत गाए व पूजा अर्चना कर चुनरी ओढ़ाई। आगे क्या, मौसम विभाग के अनुसार 16 सितंबर तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। इस दौरान जिले में खंड-खंड बारिश का दौर जारी रहेगा तापमान में उतार चढाव बना रहेगा।IMG 20240910 080301

Back to top button
error: Content is protected !!