
#वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
मंडला MP हेमंत नायक
MP में बड़ा रेल हादसा! रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकनी पड़ी ट्रेन, जानें फिर
मध्य प्रदेश के जबलपुर में तीन दिन पहले हुए ट्रेन एक्सीडेंट के बाद बाद एमपी में एक और रेल हादसा हो गया. नर्मदापुरम रेलवे ट्रैक पर तेज रफ्तार में आ रही सोमनाथ एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा.
- मध्य प्रदेश में फिर से बड़ा ट्रेन हादसा ड्राइवर की सावधानी से होते-होते टल गया
- रेल पटरियों पर फंस गया था ट्रैक्टर, जिसकी वजह से आधे घंटे रोकनी पड़ी ट्रेन
मध्य प्रदेश के जबलपुर में तीन दिन पहले हुए ट्रेन एक्सीडेंट के बाद बाद एमपी में एक और रेल हादसा हो गया. नर्मदापुरम रेलवे ट्रैक पर तेज रफ्तार में आ रही सोमनाथ एक्सप्रेस को रोकना पड़ा, क्योंकि सामने ट्रेन की पटरियों पर ट्रैक्टर फंसा हुआ था. ड्राइवर की सावधानी के चलते बड़ा हादसा टल गया, वरना जान माल की भारी क्षति हो सकती थी. इसके बाद इसी रूट पर आ रही दूसरी ट्रेन के लोको पायलट को अलर्ट किया, जिससे दूसरी ट्रेन का लोको पायलट अलर्ट हो गया और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी.
बता दें कि तीन दिन पहले जबलपुर में ओवरनाइट एक्सप्रेस की दो बाेगियां डिरेल हो गई थीं. जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था. यात्री ट्रेन से बाहर आ गए थे और उन्होंने हंगामा कर दिया था. हालांकि इससे किसी को कोई हानि नहीं हुई थी.
जानकारी के मुताबिक, जबलपुर इटारसी के मध्य बागरा-तवा-गुरमखेड़ी के बीच रेलवे ट्रैक पर गलत तरीके से निकालते समय एक ट्रैक्टर बंद हो गया. उसी समय इटारसी की तरफ से आ रही सोमनाथ एक्सप्रेस के ड्राइवर ने ट्रैक पर ट्रैक्टर देखकर ट्रेन को आनन फानन रोका, ड्राइवर ने इसकी सूचना गुरमखेडी रेलवे स्टेशन को दी. पिपरिया आरपीएफ ने घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच ट्रैक्टर को ट्रैक से हटवाया तब ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका.
सोमनाथ एक्सप्रेस का ड्राइवर इतना अलर्ट था कि दूसरी ट्रेन के लोको पायलट को अलर्ट किया और इसके लिए ट्रैक पर एक किलोमीटर पहले पटाखे चलाए. इससे दूसरी ट्रेन का लोको पायलट अलर्ट हो गया और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. घटना सोमवार सुबह 10 बजे पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में बागरातवा और गुरमखेड़ी के बीच की है. इससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा. मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है.
#हमारे चैनल वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज से जुड़ने के लिए लिंक – 👇
https://whatsapp.com/channel/0029VajYRisLCoX2nh1uD813








