एएमयू की पूर्व छात्रा डा . आसिया इस्लाम लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में सहायक प्रोफेसर नियुक्त
शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट
एएमयू की पूर्व छात्रा डा . आसिया इस्लाम लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में सहायक प्रोफेसर नियुक्त
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस कॉलेज की पूर्व छात्रा डॉ . आसिया इस्लाम को विश्व विख्यात लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस ( एलएसई ) , लंदन के लैंगिक अध्ययन विभाग में स्थायी तौर पर सहायक प्रोफेसर नियुक्त किया गया है । डॉ . इस्लाम ने 2009 में कला और सामाजिक विज्ञान संकाय में शीर्ष अंकों के साथ वीमेंस कॉलेज से कम्युनिकेटिव इंग्लिश में बीए ( ऑनर्स ) की डिग्री हासिल की और उन्हें अकादमिक उत्कृष्टता के लिए जाकिर हुसैन पदक से भी सम्मानित गया । एएमयू की कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून ने डॉ . इस्लाम को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है , उन्होंने कहा कि एलएसई में उनकी नियुक्ति हमारे छात्रों को विदेश में उच्च अध्ययन करने और विदेशी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अकादमिक करियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करेगी ।












