?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

रिपोटर :रमन भारद्वाज

बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर जल्द ही वाहन फर्राटा भरेंगे। सबकुछ ठीक रहा तो दिसंबर के आखिर तक एक्सप्रेस-वे को गागलहेड़ी से डाॅट काली माता मंदिर तक के 42 किमी हिस्से को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसमें शिवालिक पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाला 12 किमी लंबा एलिवेटेड रोड भी है। इससे जहां दून पहाड़ियों में हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम छुटकारा मिलेगा। वहीं यात्री प्रकृति के नजारों का भी आनंद ले सकेंगे।रScreenshot 20240921 121634 2असल, वर्ष 2020 में केंद्र सरकार ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे परियोजना को स्वीकृति दी थी। जनवरी 2021 से इस पर कार्य शुरू हो गया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 13000 करोड़ रुपये की लागत से इस एक्सप्रेस-वे को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से उत्तराखंड के आसारोडी तक बनाया जा रहा है। यह एक्सप्रेस-वे तीन राज्यों दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड की आर्थिक तरक्की में मील का पत्थर साबित होगा। अब इसका निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। इस एक्सप्रेस-वे का सबसे बड़ा आकर्षण गणेशपुर से आसारोडी तक 576 पिलरों पर बनाया गया 12 किमी लंबा एलिवेटेड रोड है। इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

Back to top button
error: Content is protected !!