A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबेतुलमध्यप्रदेश

बिजली लाइन सुधारते समय युवक को लगा करंट, झुलसा

Screenshot 2024 09 21 115108
भैंसदेही:- सांवलमेंढा में विद्युत मंडल में कई वर्षों से लाइनमैन के साथ हेल्पर रखकर बिजली का काम कराया जा रहा था, जो बिजली पोल पर करंट लगने से झुलस गया। हादसे के बाद बिजली विभाग ने पल्ला झाड़ दिया, जबकि इस मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह ठाकुर ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए उक्त मामले की जांच और कार्रवाही की मांग की है। श्री के ठाकुर का आरोप है कि सांवलमेंढा में विगत कई वर्षों से लाइनमेंन के साथ सुरेश पांसे नाम के व्यक्ति को अवैध रूप से रखकर काम कराया जा रहा था। पिछले 5-6 साल से सुरेश लाइनमेन के साथ मिलकर बिजली सुधार जैसे कार्य कर रहा था। कुछ दिन पहले जेई जलज वाइकर, लाइनमेन की उपस्थिति में सुरेश को बिजली पोल पर चढ़ाकर बिजली सुधारने का काम लिया जा रहा था, जिसे जोरदार करंट लगने से वह बुरी तरह झुलसा और पोल से गीर गया। इस हादसे के बाद बिजली विभाग ने अपना पल्ला झाड़ते हुए थाने में लिखित आवेदन दिया कि वितरण केन्द्र सावलमेंढा अंतर्गत ग्राम में सुरेश पिता श्रीराम पान्से द्वारा पोल पर चढकर कुछ घरो की विद्युत सप्लाई सुधारने का कार्य अनाधिकृत रूप से किया जा रहा था। जिससे उसको करंट लगने की सूचना मिथलेश रहांगडाले लाईन परिचारक द्वारा प्राप्त हुई। मौके पर जाकर देखा गया तो उक्त व्यक्ति को उनके परिजन ईलाज हेतु परतवाडा लेकर गये थे अमरावती हॉस्पिटल किया गया। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने की मांग बिजली विभाग ने की है। भाजपा नेता ने जांच कार्रवाही की ल मांग इस मामले को लेकर भाजपा नेता अनिल सिंह ठाकुर ने जिला प्रशासन से उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है। श्री ठाकुर का आरोप है कि शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा गरीब आदिवासियों को पैसे की लालच देकर अवैध रूप से जोखिम भरे काम कराये जाते है ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!