A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

हरियाणा में अमित शाह का बड़ा हमला..

राहुल MSP का फुलफॉर्म जानते हैं? खरीफ और रबी की फसल कौन सी है… हरियाणा में अमित शाह का बड़ा हमला रेवाड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह राहुल गांधी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि हरियाणा बलिदान और वीरता की भूमि है. ज्ञान, अध्यात्म और गीता की भूमि है. शक्ति और समृद्धि की भूमि है, प्रदेश की जनता ने भाजपा को फिर से एक बार सेवा करने का मौका देने का मन बना लिया है.

देश:- हरियाणा के रेवाड़ी में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर कांग्रेस और सांसद राहुल गांधी पर जमकर बरसे. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के अग्निवीर को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, जम्मू-कश्मीर सुरक्षित है, तो इसमें हरियाणा के जवानों का बलिदान, वीरता और शौर्य शामिल है.

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार थी तब कट, कमीशन और करप्शन का जोर था. डीलर, दलाल और दामादों का राज चलता था. बीजेपी सरकार में न डीलर बचे न ही दलाल बचे, दामाद का तो सवाल ही नहीं है.

एमएसपी पर झूठ बोलना बंद करे कांग्रेस

उन्होंने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि राहुल को किसी ने कह दिया कि MSP बोलने से वोट मिल जाएंगे, क्या राहुल MSP का फुलफॉर्म जानते हैं? खरीफ और रबी की फसल कौन सी है, क्या उनको मालूम है? उन्होंने कहा कि पूरे देशभर में कांग्रेस की जो सरकारें चल रही हैं, वे MSP के नाम पर किसानों से झूठ बोल रहे हैं. हरियाणा की भाजपा सरकार किसानों से 24 फसलें MSP पर खरीद रही है. हरियाणा में कांग्रेस के नेता एक बार बता दें कि देश में आपकी कौन सी सरकार MSP पर 24 फसल खरीदती है?

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!