सिद्धार्थनगर: दम घुटने से हुई थी बालक की मौत
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के साहिजनवा गांव में कार में मृत मिले बच्चे की मौत दम घुटने से हुई थी।पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्ट हुआ है। मुंबई से आए उसके पिता शमशुल्लाह ने बताया कि चार बच्चों में दूसरे नंबर का खुर्शीद सबसे नटखट था। नाना हैदर अली ने बताया कि अच्छे पढ़ाई और देखरेख के लिए बर्डपुर आना अभिशाप हो गया। हर जगह खेलने जाना और किसी भी जगह पर निर्भीक होकर खेलना ही उसका मौत का कारण बन गया।अगर चार पहिया गाड़ी में न गया होता तो हो सकता है, उसकी मौत न हुई होती। इसी बात को लेकर घर के लोगों उसकी पापा और बाबा का रो-रोकर बुरा हाल है।
उनका कहना काश मेरा बेटा खेलने के लिए गाड़ी में न गया होता तो मेरा खुर्शीद आज जीवित होता। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नदवालिया गांव निवासी अपने परिवार के साथ पांच वर्षीय खुर्शीद अपने मां बहन के साथ मोहाना थाना क्षेत्र के सहजनवां गांव के पास अपने ननिहाल के बगल एक किराया के मकान पर रहता था। खुर्शीद खेलते-खेलते वहीं खड़ी एक चार पहिया वाहन में घुसकर खेलने लगा और उसी में उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में मोहाना थाना प्रभारी अजय कुमार यादव का कहना है कि दम घुटने से खुर्शीद की मौत हुई है।









