A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र घेरा।

अयोध्या
जिले के विकास खण्ड बीकापुर की ग्राम सभा सोनखारी के ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति न होने से अक्रोषित होकर सुबह सुबह विद्युत उपकेंद्र बीकापुर पहुंच कर सैकड़ों ग्रामीणों ने स्टेशन का घेराव कर बिजली कर्मियों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।और धरने पर बैठ गए।ग्रामीणों का आरोप है कि केएलके विद्युत फीडर से लाइन सप्लाई की जाती है।गांव में लगा ट्रांसफार्मर अधिक लोड होने के कारण विगत दो हफ्ते से जला पड़ा होने के अलावा केबल भी जल है।जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है।गांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापित किया जाना है।तथा बच्चो की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। यहां तक कि किसानों का नलकूप बंद पड़ा है।जिसके चलते ग्रामीणों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।कई घंटे धरने पड़ ग्रामीण बैठे रहे।बाद में एस डी ओ संदीप यादव द्वारा ग्रामीणों का ज्ञापन लेकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया गया।और तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने का वादा किया।

IMG 20241003 223845
Oplus_131072
Back to top button
error: Content is protected !!