A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

सरकारी विद्यालय के 27 प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिले निःशुल्क टैबलेट

1728320387356सीकर. राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क टैबलेट ‌योजना में सेठ रामकुमार धूत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाचरियावास सीकर के 27 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरीत किए गए। टैबलेट मिलने पर विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों व ग्रामवासियों ने खुशी जताई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए 3 साल का रिचार्ज किया हुआ सिम भी प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व इस सत्र में इस संस्था की 41 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार व बालिका प्रोत्साहन योजना में चयन हुआ है व 3 विद्यार्थियों का केन्द्र सरकार की इन्स्पायर अवार्ड छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ है जिसमें चयनित विद्यार्थियों को 4 लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। एक छात्र का नेशनल मेरिट कम मीन्स स्कालरशिप में चयन हुआ है। इस सत्र में अब तक 3 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हो चुका है। कालीबाई भील मेधावी छात्रा व देवनारायण मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में 12 छात्राओं का चयन हुआ है।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!