A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्राचीन रामलीला महोत्सव में रावण वध कहां होगा

-क्षेत्राधिकारी और कोतवाल प्राचीन रामलीला मैदान पहुंचे

प्राचीन रामलीला महोत्सव में रावण वध कहां होगा, आज होगी पैमाइश
-क्षेत्राधिकारी और कोतवाल प्राचीन रामलीला मैदान पहुंचेIMG 20241007 WA00171

फरीदपुर (बरेली)। 186 वर्ष पुराने प्राचीन रामलीला महोत्सव में विजयदशमी वाले दिन रावण का पुतला दहन कहां पर किया जाए इस बात को लेकर विगत दोनों कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक में प्राचीन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारीयों ने इस समस्या को उठाया था। इस समस्या के समाधान के लिए आज स्वयं क्षेत्राधिकार फरीदपुर आशुतोष शुभम्, कोतवाल फरीदपुर अभिषेक कुमार फोर्स के साथ प्राचीन रामलीला मैदान पहुंचे। वहां उपस्थित रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद शुक्ला एवं मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह तोमर के साथ भ्रमण किया और आश्वासन दिया कि कल मंगलवार 8 अक्टूबर को पैमाइश की जाएगी। जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी इस समस्या के समाधान के लिए 8 अक्टूबर मंगलवार को रामलीला मैदान पहुंचेंगे। क्षेत्राधिकारी और कोतवाल के पहुंचने से रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयों और आयोजकों को राहत की सांस मिली है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!