A2Z सभी खबर सभी जिले कीउज्जैनभोपालमध्यप्रदेश

भूतपूर्व सैनिकों की रैली 20 अक्टूबर को आयोजित

उज्जैन,रिपोर्ट  (रघुवीर सिंह पंवार ) 15 अक्टूबर 2024: आगामी 20 अक्टूबर, रविवार को भोपाल के 3 ईएमई सेंटर बैरागढ़ में भूतपूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, ग्रुप कैप्टन विष्णुदत्त शर्मा ने यह जानकारी दी।

रैली का आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। उज्जैन से भाग लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों के लिए विशेष बस सुविधा का प्रबंध किया गया है, जो 20 अक्टूबर की सुबह 7 बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, उज्जैन से कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेगी।

इस रैली में भाग लेने के इच्छुक भूतपूर्व सैनिकों को अपनी उपस्थिति 17 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक दर्ज करानी होगी। इसके लिए वे सैनिक कल्याण संयोजक के मोबाइल नंबर 9871651712 पर संपर्क कर सकते हैं।

रैली का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों के हितों और कल्याण से संबंधित विषयों पर चर्चा करना है।

Back to top button
error: Content is protected !!