A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

चिलकाना: स्कूल संचालक की लापरवाही से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत

सहारनपुर, चिलकाना

WhatsApp Image 2024 10 18 at 11.43.39 AM

चिलकाना: स्कूल संचालक की लापरवाही से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत

सहारनपुर, चिलकाना

सहारनपुर जिले के चिलकाना क्षेत्र के ग्राम पटना में बी.एस. मेमोरियल इंटर कॉलेज के संचालक की कथित लापरवाही के कारण एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। यह हादसा 17 अक्टूबर 2024, गुरुवार को उस समय हुआ जब स्कूल बस छुट्टी के दिन बच्चों को लेने गई थी।

घटना चिलकाना थाना क्षेत्र के ग्राम मानकपुर सादात में हुई, जहां लगभग 3 से 4 वर्ष की मासूम बच्ची रिजा परवीन, पुत्री इस्तेफाक असलम, स्कूल बस के नीचे आ गई। बस ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही चिलकाना थाना प्रभारी कपिल देव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस और उसके चालक को कब्जे में लिया और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।

घटना के बाद इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि जिस स्कूल बस से हादसा हुआ, उसका इंश्योरेंस भी नहीं था। बाल्मीकि जयंती की छुट्टी होने के बावजूद स्कूल द्वारा बस भेजना और बच्चों को बुलाना अब विवाद का विषय बन गया है।

इस दर्दनाक घटना ने स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और परिजनों द्वारा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

— रिपोर्ट: एलिक सिंह
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!