A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर: रिजेंसी होटल और ट्रक यूनियन भूमि पर अतिक्रमण का मामला, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

सहारनपुर, अंबाला रोड स्थित रिजेंसी होटल के नाले पर कब्जे और ट्रक यूनियन की एक हजार गज भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

WhatsApp Image 2024 10 18 at 11.45.26 AM

सहारनपुर: रिजेंसी होटल और ट्रक यूनियन भूमि पर अतिक्रमण का मामला, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

सहारनपुर, अंबाला रोड स्थित रिजेंसी होटल के नाले पर कब्जे और ट्रक यूनियन की एक हजार गज भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप हैं कि नगर निगम की अनुमति के बिना ही पुलिस चौकी का निर्माण हो गया है, और इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, टीएस सुधीर शर्मा के एक पार्षद से घनिष्ठ संबंधों के चलते इस अतिक्रमण को अब तक नहीं हटाया जा सका है। बताया जा रहा है कि जिस होटल पर कब्जे के आरोप लग रहे हैं, वह पार्षद के करीबी रिश्तेदार का है। कई बार शिकायतें और एप्लिकेशन दिए जाने के बाद भी सुधीर शर्मा ने इस मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

स्थानीय लोगों और सूत्रों का मानना है कि अब सवाल यह उठ रहा है कि अधिकारी नगर आयुक्त के आदेशों का पालन करते हैं या महापौर के निर्देशों को नजरअंदाज करते हैं। भ्रष्टाचार और अतिक्रमण के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

यह मामला सहारनपुर में बढ़ते अतिक्रमण और प्रशासनिक ढिलाई का जीता-जागता उदाहरण बनता जा रहा है, और लोग अब मांग कर रहे हैं कि दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो।

— रिपोर्ट: एलिक सिंह
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!