A2Z सभी खबर सभी जिले की

ट्रैंक्विल टोन स्पोर्ट्स क्लब में फुटसल टूर्नामेंट टीमों के बीच हुआ जबरदस्त मुकाबला

विजेता पिंक पैंथर और रनर अप कैंटोमेंट एफसी रही

*ट्रैंक्विल टोन स्पोर्ट्स क्लब में फुटसल टूर्नामेंट का टीमों के बीच हुआ जबरदस्त मुकाबला*

वन्दे भारत ! कानपुर नगर।IMG 20241020 WA0010

फुटसल टूर्नामेंट 2024 का जबरदस्त मुकाबला गाँधी ग्राम स्थित ट्रैंक्विल टोन, अव्यांश स्पोर्ट्स क्लब में रविवार को हुआ। फुटसल प्रतिस्पर्धा में कानपुर समेत मौदहा की टीम ने पार्टिसिपेट किया। कुल 14 टीमों ने नॉक आउट मैच खेले। विनर टीमों के बीच क्वाटर फाइनल और फाइनल मैच खेला गया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी वापसी की। फाइनल टीम में एफसी पिंक पैंथर और कैंटोनमेंट एफसी के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। दोनों टीमों ने एक से बढ़कर एक गोल दागे। फाइनल मैच एक-एक से ड्रा रहा। एफसी पिंक पैंथर ने पेनल्टी शूटआउट में खिताब जीता।
पिंक पैंथर अपनी खेल का जबरदस्त प्रदर्शन कर विनर टीम घोषित हुई। रनर अप कैंटोनमेंट एफसी टीम रही। टॉप स्कोर अक्षय कैंडी, प्लेयर का टूर्नामेंट आयुष, बेस्ट गोलकीपर फैज़ रहे। विनर टीम कैश प्राइज छ: हजार रूपये और रनर अप टीम ने दो हजार रूपये जीते।
फुटसल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कानपुर बुंदेलखंड खण्ड के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीम को ट्राफी दी। उनके साथ कानपुर इन्कमटैक्स बार एसोसिएशन के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी आनंद गुप्ता, मोहन गुप्ता, दीपक खन्ना, हिमांशु, विनम्र आदि लोग रहें। फुटसल टूर्नामेंट का मैनेजमेंट कृष्णा नगर रेसीडेंन्स वेलफेयर एसोसिएशन के सेकरेट्री पर्व भाटिया किया शाहिल, विट्ठल, राधे कृष्ण, गोविंद आदि लोग रहें।
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!