A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

गणित विषय पर आधारित की गई रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय तिली में प्राचार्य महेश कुमार सोनी के निर्देशन और श्रीमती शालिनी जैन गणित शिक्षिका के मार्गदर्शन में कक्षा दसवीं और नवमी के छात्र/छात्राओं के द्वारा गणित प्रोजेक्ट के तहत शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यालय के बच्चों के द्वारा गणितीय। सूत्रों,सर्वसम्मिकाओं,आकृतियों को रंगोली के माध्यम से जमीन पर उतारा गया। साथ ही अबीर-गुलाल के साथ कलात्मक भाव प्रदर्शित करते हुए रंगोली के विविध स्वरूपों को प्रदर्शित किया। प्राकृतिक और चटकीले रंगों से बनाई गई रंगोली आकर्षक शोभा पा रहे थे। बच्चों के द्वारा उकेरी गए रंगोली की खूबसूरत कलाकारी को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियां लगातार होती रहनी चाहिए इससे बच्चों का समग्र विकास होता है।श्रीमती जैन ने कहा गणित एक रोचक विषय है बशर्ते उसे रोचक बनाने के प्रयास किए जाए।उसी प्रयासों के तहत यह एक गतिविधि है और आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रखेंगे।इस मौके पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।Screenshot 20241123 195415 Facebook

Screenshot 20241123 195414 Facebook

Back to top button
error: Content is protected !!