

चंद्रपूर :-
स्थानिक मुरलीधर बागला हायस्कूल तथा कनिष्ठ महाविद्यालय बाबूपेठ चंद्रपूर मे दीपावली के बाद बच्चो मे शारीरिक व्यायाम और विभिन्न खेलो में अपनी प्रतिभा दिखाने के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी “स्वर्गीय पुरुषोत्तमदासजी बागला खेल साप्ताह” आयोजन दिनांक २२ से ३० नवम्वर २०२४ कालावधि में विभिन्न खेलो के साथ किया गया, जिसमे कबड्डी, क्रिकेट, लंगड़ी, लगोरी, अथलेटिक्स, कुश्ती, मार्शल आर्ट्स, बोरा रेस, तीन पैर दौड़, स्लो साइकिलिंग, शतरंज, चित्रकला, रंगोली, निबंध, स्वं-स्मुर्थ भाषण, गीतगायन, व नृत्यस्पर्धा जैसे खेलो का समावेश किया गया. इस पुरे सप्ताह भर चलने वाले खेलो की सुरुवात कबड्डी खेल से हुई. जिसमे मुरलीधर बागला हायस्कूल तथा कनिष्ठ महाविद्यालय के प्राचार्य श्री. उमेश पंधरे सर ने विधार्थियों के समक्ष अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन किये तथा जीवन में खेल और प्रतिदिन व्यायाम का महत्त्व बताते हुए प्रतिमायो और खेल के मैदान का पूजन किये तथा दिनभर के रोमांचभरे मुकाबलो को देखे. इस खेल सप्ताह के लिए पाठशाला के सभी शिक्षक व् शिक्षिकाओं ने खेल के प्रती रुची दिखाई व प्रत्येक खेल प्रमुख रहे, जिसमे कबड्डी में श्री. पेंदोर सर, क्रिकेट में श्री. गौरकर सर, अथलेटिक्स में श्री. राठोड सर, स्लो साइकिलिंग में श्री. गायधने सर, मार्शल आर्ट्स, शतरंज, और कुश्ती स्पर्धा मे श्री. पाण्डेय सर, उसी प्रकार लंगड़ी के लिए सौ. पिंपळापुरे मैडम, लगोरी मे सौ. गर्गेलवार मैडम, चित्रकला मे सौ. राऊत मैडम निबंध मे सौ. बेग मैडम रांगोळी मे सौ. टिकले मैडम स्वं-स्मुर्थ भाषण मे सौ. जोगी मैडम तथा गीतगायन व नृत्यस्पर्धा मे सौ. कोटनाके मैडम ने खेल प्रमुख रहे तथा खेलो का कार्यभार संभाला तथा बाकि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ ने खेलो के लिए सहकार्य किया.





