A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

*मप्र के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों को सराहा*

*सेंदरी आत्मानंद स्कूल में बच्चों का बढ़ाया मनोबल*

IMG 20241126 WA0254*स्कूल परिसर में लगाया बादाम का पौधा*
बिलासपुर, 26 नवम्बर 2024/मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल आज दो दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। श्री पटेल ने आज सेंदरी और रतनपुर का दौरा किया। स्कूली बच्चों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उनके कार्यों की सराहना की। रतनपुर सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन और ओटी का उद्घाटन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। IMG 20241126 WA0245मप्र के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल सबसे पहले सेंदरी के स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचे। उन्होंने दसवीं कक्षा के बच्चों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि देश के राष्ट्रपति कौन हैं। बच्चों द्वारा राष्ट्रपति के बारे में पूरी जानकारी देने पर खुशी जताई। उन्होंने बच्चों से एसएचजी के बारे में भी पूछा। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने कहा। बच्चों को राजभवन आने का न्योता भी दिया। इसके बाद उन्होंने समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं।IMG 20241126 WA0247परिवार और समाज में उनका सम्मान बढ़ गया है। उन्होंने स्कूल परिसर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी जायजा लिया। यहां सिकल सेल, बीपी, शुगर जांच सहित अन्य जांच की जा रही है। स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए लोगों से चर्चा की। मितानिनों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली।

IMG 20241126 235950
Oplus_131072
उन्होंने स्कूल परिसर में बादाम का पौधा लगाया।IMG 20241126 WA0243राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने रतनपुर सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन और ऑपरेशन थिएटर का भी उद्घाटन किया।IMG 20241126 WA0250उन्होंने अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र को भी देखाकलेक्टर ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण 1 । फिलहाल यहां 9 बच्चे भर्ती हैं। उन्होंने 1 साल के बच्चे वासु कुमार बैगा की माता से वासु के बारे में जानकारी ली। इसी प्रकार सोनपुरी से आए नन्हें बच्चे लोकेश कुमार यादव की माता से भी चर्चा की। उन्होंने बच्चों के पोषण आहार के बारे में भी पूछा। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गाे श्री बलदाऊ प्रसाद, श्री शिव कुमार यादव सहित अन्य को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया। IMG 20241126 WA0244 1उन्होंने अस्पताल में अन्य वार्डों को भी देखा। इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम रात्रे, एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!