A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

केन्द्रीय जेल का निरीक्षण कर कैदियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय ने आज जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। अपर कलेक्टर ने सर्वप्रथम महिला बंदी गृह की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं महिला बंदियों से चर्चा की। उन्होंने महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया एवं दवाओ की स्टाक पंजी भी देखी एवं उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल में संपूर्ण कार्य कंप्यूटर से करें एवं संपूर्ण दस्तावेजों का कंप्यूटरीकरण कराएं। उन्होंने कहा सभी बंदियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। अपर कलेक्टर ने केंद्रीय जेल के पुरुष बंदी गृह का भी निरीक्षण किया एवं उनसे चर्चा की। उन्होंने उनके सामान का भी परीक्षण कराया। बंदियों को मिलने वाले भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं मौके पर जाकर भोजनशाला का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता की जानकारी ली ।अपर कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का भी निरीक्षण किया एवं जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्रीय जेल में बंदियों के लिए चल रहे रोजगार मूलक कार्यों के संबंध में कार्यों को देखा। श्री उपाध्याय ने हथकरघा केंद्र पहुंचे और बंदियों द्वारा किए जा रहे हथकरघा के कार्यों की सूक्ष्मता जांच की। अपर कलेक्टर को केंद्रीय जेल पहुंचने पर जेल की कर्मियों द्वारा सलामी भी दी गई।Screenshot 20241128 184259 Facebook

Screenshot 20241128 184252 Samsung capture

Screenshot 20241128 184247 Facebook

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!