?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

सीपत पीएचसी का 1 करोड़ की लागत से होगा रिनोवेशन कलेक्टर ने अस्पताल का किया निरीक्षण

डॉक्टरों और इंजीनियरों के साथ बैठकर बनाई कार्ययोजना अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दें कंबल

कलेक्टर ने अस्पताल का किया निरीक्षण 3बिलासपुर, 30 नवम्बर/सीपत स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) का लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से रिनोवेशन किया जावेगा। विभिन्न योजनाओं के कन्वर्जेंस से राशि जुटाई जाएगी। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में अस्पताल भवन और परिसर का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों और इंजीनियरों के साथ बैठकर इसकी कार्ययोजना बनाई। उन्होंने अगले तीन महीने में यह कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी कार्य एजेंसियों को दी।कलेक्टर ने अस्पताल का किया निरीक्षण 4कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में बने शासकीय आवास गृहों में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याएं भी सुनी और रिनोवेशन की कार्ययोजना में इसे शामिल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इलाज कराने आए मरीजों से भी मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। महिला वार्ड भी गए। उनसे चर्चा कर प्रसव सुविधा के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि बीते रात 3 प्रसव हुए हैं। जच्चा – बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। महीने भर में औसतन 90 प्रसव दर्ज होते हैं। कलेक्टर ने अस्पताल का किया निरीक्षण 2उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को कंबल वितरित किए जाए। अगले तीन दिन में जिले की सभी अस्पतालों में उपलब्ध हो जाएं। कलेक्टर ने अस्पताल का किया निरीक्षण 1कलेक्टर ने मुख्यालय में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उनके आवास की मरम्मत और पेयजल की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में सिम्स के दो खाली पड़े हॉस्टलों का इस्तेमाल मेडिकल वार्ड के रूप में करने की अनुमति भी प्रदान की। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव, पीएचसी प्रभारी डॉक्टर आकांक्षा दुबे, डीपीएम पीयूली मजूमदार, जनपद पंचायत सीईओ जेआर भगत, आरईएस ईई और सीजी एमएससी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!