
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 178 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अदिति यादव, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग, डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे। राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। जिले के 178 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया गया।

[yop_poll id="10"]



