
कुशीनगर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में सभी सदस्य गणों की उपस्थिति में विद्यालय गेस्ट रूम में संपन्न की गई। बैठक दौरान प्राचार्य उमेश पांडेय द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही से अवगत कराने उपरांत विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं की स्थिति, विद्यालय की सुविधाओं/अध्यापकों द्वारा दिए जाने वाले शिक्षा के स्तर सहित विद्यालय हेतु विभिन्न प्रकार के उपकरणों के क्रय किए जाने आदि के संबंध में जानकारी दी गई। प्राचार्य द्वारा विगत हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में विद्यालय का रिजल्ट क्रमशः 97 व 95 प्रतिशत बताया गया। इसके अलावे पीएम श्री योजना अंतर्गत सम्मिलित होने पर विद्यालय को मिलने वाली सहायता राशि से कराए गए कार्यों एवं क्रय किए गए उपकरणों का विवरण बताया गया, एवं विद्यालय में मेडिकल कैंप के आयोजन आदि की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बच्चों के पढ़ाई, खेलकूद, विद्यालय द्वारा बच्चों को टूर पर लेजाने सहित सभी बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए टीचर रेशियों की भी जानकारी ली गई । जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को खाने पीने संबंधित आवश्यक जानकारी अध्यापक द्वारा दिए जाने का निर्देश दिए गए, जिन अध्यापकों द्वारा अच्छे परफॉर्मेंस किए जा रहे हैं उन्हें मनोबल बढ़ाए जाने हेतु एवॉर्ड दिया जाने का निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने प्राप्त बजट के अनुसार आवश्यक उपकरणों के क्रय किए जाने की सहमति जताई गई। विद्यालय में सुरक्षा के दृष्टिगत होमगार्ड की तैनाती के संबंध में आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी आवश्यकता हो सभी की डिमांड एक ही बार में करा लिया जाय ताकि बार बार डिमांड न करना पड़े। कचरा वाहन के क्रय किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। इसके अतिरिक्त विद्यालय से गुजरने वाली सड़क को चौड़ीकरण सहित गड्ढा मुक्त किए जाने की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा सहमति जताई गई। विद्यालय के विद्युत कनेक्शन को शहरी फीडर से जोड़े जाने के क्रम में स्टीमेट तैयार करा लेने एवं सोलर पैनल में होने वाले व्यय का आकलन कर लिए जाएं जिसमें लागत कम हो वहीं कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत किया गया तथा प्राचार्य द्वारा भी शॉल ओढ़ाकर जिलाधिकारी को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय कैंपस में जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर पर राजीव कुमार मल्ल प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोतीललहा, राजेश सिंह अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, मनीष कुमार गुप्ता डीआईओ एनआईसी, ललित प्रसाद पोस्टमास्टर पडरौना सहित धीरज सिंह सीएससी कुबेरस्थान एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अन्य सदस्य गण आदि उपस्थित रहे ।








