A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,फंदे पर लटका मिला शव मायका पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

फिरोजाबाद

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,फंदे पर लटका मिला शव मायका पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ के स्यावरी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।शव फांसी के फंदे पर लटका मिला मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतिका की शादी नौ महीने पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। मायका पक्ष का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने बताया कि मृतिका को अक्सर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।मृतिका के पिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!