
बरहज। क्षेत्र के मेहियवां स्थित रामजानकी मार्ग पर ट्रेलर और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें भाई शिवाजी यादव के साथ बाइक से परीक्षा देने जा रही छात्रा प्रियंका देवी पत्नी पवन यादव घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए बरहज सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासिनी प्रियंका देवी बहोर धनौती निवासी भाई शिवाजी यादव के साथ बाइक से परीक्षा देने पैना की ओर कालेज जा रही थीं। दोनों मेहियवां के समीप पहुंचे थे, इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दिया। हुए हादसे में प्रियंका के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई हुई थी।









