
नागपुर-: भाजपा ने महाराष्ट्र मे हुए चुनाव के बाद से संगठन मे बदलाव करने की शुरूआत कर दी है। इसी के अंतर्गत अब भाजपा ने अपनी राज्य अनुशासनात्मक समिति का भी ऐलान कर दिया है। पूर्व विधायक अनिल सोले जी को पांच सदस्यीय समिति के बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल सोले समिति के अध्यक्ष होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती पवार, अतुल शाह , भरत गोगावाले, किशोर तितोले, समिति के सदस्य होंगे। इन सभी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जायेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले जी ने इन सभी नेताओं को शुभकामनाऐं प्रदान की हैं।





