A2Z सभी खबर सभी जिले की

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

फिरोजाबाद

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

IMG 20241231 WA0217
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

फिरोजाबाद के थाना खैरागढ़ क्षेत्र के ग्राम नगला हिम्मत में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज शहर के एक अस्पताल में चल रहा था।
घटना सोमवार देर रात करीब 1:00 बजे की है। भानु प्रताप सिंह (24) पुत्र संजीव कुमार ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि भानु कई दिनों से मानसिक बीमारी से ग्रस्त था। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा था। भानु के पिता संजीव कुमार ने बताया कि रात करीब 9:45 बजे उसने लैट्रिन जाने की बात कहकर कमरे से बाहर निकला। कुछ देर बाद जब वह कमरे में लौटा, तो उसने दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब कोई हलचल नहीं हुई, तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया, तो भानु का शव फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Back to top button
error: Content is protected !!