A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

अग्निवीर भर्ती में पांच सौ पदों के लिए नौ हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। अग्नि वीर भर्ती परीक्षा शुरू होगी जिसमें पांच सौ पदों के लिए दस जिलों के नौ हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे ,सभी मूलभूत तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। सभी अधिकारी उन्हें दिए गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करें ।उक्त निर्देश कलेक्टर संदीप जी आर ने दिए। इस अवसर पर कर्नल पंकज कुमार, एसडीएम श्रीमती अदिति यादव, जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती अंगूरी ठाकुर सहित सभी संबंधित विभागों के विभागीय अधिकारी मौजूद थे। अग्नि वीर भर्ती परीक्षा का शुभारंभ आज रात्रि 12:00 से शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में शुरू होगा जिसमें 10 जिलों के 9000 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 9000 अभ्यर्थियों में से 500 अभ्यर्थी चयनित होंगे जो देश की रक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे।क्षअग्नि वीर भर्ती परीक्षा के लिए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी अपने-अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूर्ण करें और अग्नि वीर भर्ती परीक्षा संपन्न कराएं। उन्होंने निर्देश दिए की भर्ती परीक्षा स्थल पर पूरे समय डॉक्टर, ए एल एस एंबुलेंस, पैरामेडिकल स्टाफ दवाओं के साथ मौजूद रहे। आज से आयोजित होने वाली अग्नि वीर भर्ती परीक्षा में 10 जिलों के 9000 परीक्षार्थी शामिल होंगे । सेना की भर्ती शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सके इसके लिए कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने अपर कलेक्टर श्री रुपेश उपाध्याय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज में पर्याप्त मात्रा में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए जिससे की रात्रि में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी प्रकार संपूर्ण परिसर के चारों तरफ चलित शौचालय, पेयजल के टैंकर, फायर ब्रिगेड, बैरिकेडिंग प्रमुख रूप से की जावे। उन्होंने कहा कि भर्ती के समय एंबुलेंस, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ दवा के साथ उपलब्ध रहे साथ ही अस्थायी अस्पताल भी तैयार करें जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रारंभिक इलाज किया जा सके। आज से शुरू होने वाली भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन दतिया से 290, ग्वालियर से 857, निवाड़ी से 138 इस प्रकार कुल 1285 अभ्यर्थी शामिल होंगे सभी अभ्यर्थी रात 12:00 पर अग्नि वीर भर्ती परीक्षा स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश करेंगे जहां 1600 मीटर की दौड़ आयोजित होगी उसके पश्चात अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएंगी।Screenshot 20250105 191804 Facebook

Screenshot 20250105 191803 Facebook

Back to top button
error: Content is protected !!