A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलम के सिपाही ललित अग्रवाल वेलफेयर एसोसिएशन के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Agra
कलम के सिपाही ललित अग्रवाल वेलफेयर एसोसिएशन के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

आगरा। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती’ मतलब जिन लोगों में कुछ कर गुज़रने की क्षमता और चाहत होती है, उन्हें दूसरों का मुंह नहीं देखना पड़ता। ऐसा ही कुछ कर गुजरने की चाहत रखने वाले कलम के सिपाही ललित अग्रवाल के साथ हुआ। दिल में कुछ कर गुजरने की चाहत और लगन के परिणामस्वरूप पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में सर्वसम्मति से ललित अग्रवाल को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया। ललित अग्रवाल को यह जिम्मेदारी कार्यकारणी की अनुशंसा और संस्थापक राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय की अनुमति से उनके मेहनत और कार्य के प्रति निष्ठा को देखते हुए दी गई। उन्हें एक कुशल नेतृत्व क्षमता वाला पत्रकार और समाजसेवी माना जाता है। वे हमेशा दबे कुचले लोगों की आवाज बुलंद करते रहे हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे हैं। अपनी नई भूमिका में, अग्रवाल संगठन का विस्तार करने और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने का जिम्मा संभालेंगे। उन्होंने वादा किया है कि वे संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन पर प्रदेश अध्यक्षों और राज्य इकाईयों की समीक्षा करने और उनकी नव-नियुक्ति करने की जिम्मेदारी होगी। देश के जिन राज्यों में संस्था की इकाई गठित नहीं है, वहां उन पर जल्द इकाईयों के गठन करने की जिम्मेदारी भी होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!