A2Z सभी खबर सभी जिले की

अब हेलमेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल

डीएम ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को जारी किया आदेश

अब हेलमेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल

बरेली। पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के अब पेट्रोल नहीं मिलेगा। परिवहन आयुक्त के आदेश के बाद सोमवार को डीएम रविंद्र कुमार ने जिले में सख्ती के साथ शासन की नो हेलमेट-नो फ्यूल नीति को लागू करने का आदेश दिया है। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश दिए हैं कि ऐसे दो पहिया वाहन को भी पेट्रोल न दिया जाए जिस पर चालक के साथ पीछे बैठा व्यक्ति भी हेलमेट न लगाए हो।सड़क हादसों में मौतों के मामले में बरेली प्रदेश के टॉप 20 जिलों में है। तमाम अभियानों और कार्रवाई के बाद भी यहां लोग हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते। दोपहिया वाहनों से होने वाले हादसों में ज्यादातर ऐसे वाहन चालकों की जाने जाती है जो हेलमेट नहीं लगाए होते हैं।डीएम ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश दिए हैं कि वह 26 जनवरी से पहले अपने पेट्रोल पंप पर सीसी कैमरे लगवाने के साथ बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी लगवा लें। डीएम ने चेताया है कि अगर कोई पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालक को फ्यूल देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!