A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

छग• मे नगरीय निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता 18 के बाद लग सकता है

छत्तीसगढ राज्य मे नगरीय निकायों और ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन का समय अब तीन दिन और बढ़ा दिया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 18जनवरी 2025कक होगा। इसके पूर्व इसके लिए 15जनवरी का समय तय था।-राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची प्रकाशन की नई तारीख तय की है। आयोग ने बतलाया कि छत्तीसगढ मे विकास खंडवार सभी पंचायतों का त्रिस्तरीय और नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024-25 कराये जाने के लिए फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार किये जाने खे लिए पहले के जारी कार्यक्रमों मे परिवर्तन करते हुए अब नि निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15जनवरी की जगह अब 18जनवरी 2025 किया गया है। छत्तीसगढ मे इसबार नगरीय और पंचायत चुनाव ईवीएम मशीन से कराने की तैयारी भी की जा रही है। छत्तीसगढ मे 18 जनवरी2025 के बाद कभी भी नगरीय निकाय के लिए मतदान करवाए जाने के लिए तारीखों की घोषणा की जा सकती है। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव के तारीखों की घोषणा एकसाथ की जायेगी परंतु त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव के लिए मतदान अलग तारीख मे होगी। त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव के मतदान मतपत्र के द्वारा ही होंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!