A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेभीलवाड़ा

अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

फूलिया कलां कस्बे में हर रोज प्रातः काल के समय होने वाली अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर इस कटौती को बहाल करने की मांग को लेकर भीमराव अंबेडकर संस्था के साथ ग्रामीणों द्वारा फूलिया कलां सरपंच आजाद राव को ज्ञापन सौंपा गया। भीमराव अंबेडकर संस्था के अध्यक्ष लालाराम रावण ने बताया कि आगामी दिनों में 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड और रीट जैसी मुख्य प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित होने वाली है, और विद्यार्थियों के लिए प्रातः काल का समय पढ़ने के लिए उत्तम माना जाता है, ऐसे में हर रोज प्रातः काल में लंबे समय के लिए अघोषित बिजली कटौती हो रही है जिससे सभी की पढ़ाई में बाधा आ रही है, इसलिए तुरंत उचित संज्ञान लेकर इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास करने की मांग रखी गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान फूलचंद रेगर एवं धनराज कीर मौजूद थेbeuro.0

Back to top button
error: Content is protected !!