A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

बाइक पर सवार चार लोग संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्राली से टकराऐ। हादसे में एक युवक की मौत।

 बाइक पर सवार चार लोग संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्राली से टकराऐ। हादसे में एक युवक की मौत।

 तीन घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए।

बिंसडा थानाक्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय दिनेश अपने 27 वर्षीय चाचा बलवान, 25 वर्षीय फुफेरे भाई पप्पू , बलवान के 14 वर्षीय भांजे करन के साथ बहन गुड्डन को खिचड़ी देने बबेरू के पतवन गांव गया था। चारों सोमवार शाम एकबाइक से गांव लौट रहे थे। बदौसा थानाक्षेत्र के उतरवां गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक के साले जयप्रकाश ने बताया कि दिनेश मजदूरी करता था। तीन भाइयों में बड़ा था। अपने पीछे पत्नी माया के अलावा एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!