A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा द्वारा थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा ₹ 15000/- का इनामियां गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार –

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा द्वारा

थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा ₹ 15000/- का इनामियां गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार –FB IMG 1737816298301

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान, इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है। अनुक्रम में थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा थाना अहरौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-163/2024 धारा 3(1) उ०प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में बड़ी कार्यवाही की गई। आज दिनांक: 25.01.2025 को थानाध्यक्ष राजगढ़-महेन्द्र पटेल मय पुलिस टीम द्वारा थाना अहरौरा पर पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट के अभियोग में फरार चल रहे ₹ 15000/- के इनामियां वांछित अभियुक्त-दुलारे यादव पुत्र शिवनरायन यादव निवासी चौधरना थाना अधौरा जनपद भभुआ (बिहार) को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नदिहार बाजार से गिरफ्तार किया गया। थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा०न्यायालय/जेल भेजा गया।

नाम पता गिरफ्तार इनामियां अभियुक्त – दुलारे यादव पुत्र शिवनरायन यादव निवासी चौधरना थाना अधौरा जनपद भभुआ (बिहार), उम्र करीब 29 वर्ष ।

आपराधिक इतिहास – मु0अ0सं0-30/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर। मु0अ0सं0-163/2024 धारा 3(1) उ०प्र०गैंगेस्टर अधिनियम थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय -नदिहार बाजार के पास से, आज दिनांकः 25.01.2025 को समय 08:15 बजे ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -उप-निरीक्षक महेन्द्र पटेल थानाध्यक्ष राजगढ़, जनपद मीरजापुर।मुख्य आरक्षी दीनानाथ यादव व भानू प्रताप यादव ।

Back to top button
error: Content is protected !!