A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरराजगढ़

राजगढ़ गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर डा.मिश्रा करेंगे झंडा वंदन

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे से पुलिस परेड ग्राउण्‍ड राजगढ़ में आयोजित होगा

राजू बैरागी  9977480626

IMG 20250125 WA0326

राजगढ़ गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रगान एवं मध्य प्रदेश गान होगा। मुख्यमंत्री के संदेश वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में मार्च पास्‍ट एवं सलामी होगी। इसके पश्चात विभिन्‍न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद पीटी प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण होगा

भारत पर्व का आयोजन

गणतंत्र दिवस की संध्या पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर राजगढ़ में लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6:00 बजे प्रारंभ होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!