A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान थाना को० देहात पुलिस द्वारा ₹ 15000/- का इनामियां वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान थाना को० देहात पुलिस द्वारा ₹ 15000/- का इनामियां वांछित अभियुक्त गिरफ्तार –

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियोंFB IMG 1737816329005 के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान, इनामिया, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है। दिनांकः 18.05.2024 को वादिनी निशा देवी पत्नी सुड्डू निवासिनी चेरुईराम थाना को० देहात जनपद मीरजापुर द्वारा थाना को० देहात पर नामजद अभियुक्तो के विरुद्ध पुरानी रंजीश को लेकर वादिनी के पति सुड्डू को लाठी, डण्डा व कुल्हाड़ी से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को० देहात पर मु०अ०सं0-129/2024 धारा 304 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । दिनांक: 23.01.2025 को अभियुक्त-जित्तू पुत्र सेवालाल निवासी चेरूईराम थाना को० देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद डण्डा व एक अदद कुल्हाड़ी बरामद किया जा चुका है।अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को० देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना को०देहात पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक: 25.01.2025 को थाना को०देहात पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबीर की सूचना के आधार पर रोडवेज बस स्टैण्ड से ₹ 15000/- के इनामियां वांछित दूसरे अभियुक्त-मुंशी पुत्र जित्तू निवासी चेरूईराम थाना को० देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। थाना को०देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा०न्यायालय/जेल भेजा गया।

नाम पता गिरफ्तार इनामियां अभियुक्त -मुंशी पुत्र जित्तू निवासी चेरूईराम थाना को० देहात जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 36 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग -मु0अ0सं0-129/2024 धारा 304 भादवि थाना को० देहात जनपद मीरजापुर।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय -रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से. आज दिनांक: 25.01.2025 को समय 08.50 बजे ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –प्रभारी निरीक्षक को० देहात-सदानन्द सिंह। आरक्षी हिमांशू सिंह व विपिन कुमार थाना को० देहात जनपद मीरजापुर।

Back to top button
error: Content is protected !!